मोदक रेसिपी | Modak Recipe in Hindi

मोदक एक भारतीय मिठाई है जो कि महाराष्ट्र, गोवा तथा कोंकण आदि राज्यों में ज्यादा प्रसिद्ध है | अगर हम इसे आसान भाषा में कहें तो यह एक प्रकार का लड्डू ही होता है बस इसका आकार थोड़ा बदल जाता है |

 मोदक एक हिन्दू देवता गणेश के बहुत मनपसंद माने जाते हैं | यह गणेश चतुर्थी तथा अन्य कई खास अवसरों पर उन्हें बड़े ही प्रेम से भोग लगाए जाते हैं | मार्किट में इन मोदक को बनाने का साँचा आसानी से मिल जाता हैं | इससे मोदक की बहुत सुंदर शेप आती हैं | मोदक चावल के आटे, सूजी के आटे और ड्राई फ्रूट्स आदि से बनाये जाते हैं |

 मोदक को कई अलग-अलग तरीकों से अलग-अलग चीजों का प्रयोग करके बनाया जा सकता है | सभी भक्त अपने अपने तरीकों से मोदक बनाकर भगवान को भोग लगाते हैं, हालांकि कुछ खास अवसरों पर यह मार्केट में मिठाई की दुकानों पर भी उपलब्ध होते हैं, पर असली मजा तो खुद मोदक बनाने में ही है क्योंकि उसमें हमारा प्रेम तथा भावना भी साथ जुड़ जाते हैं |

आज हम बिल्कुल आसान तरीके से मोदक बनाना सीखेंगे जिसके लिए किसी भी निपुणता (expertise) की जरूरत नहीं है और आप झटपट से बहुत ही अच्छे मोदक बना पाएंगे और यह खाने में भी बहुत स्वादिष्ट होंगे |

 तो चलिए जान लेते हैं इन स्वादिष्ट मोदक की रेसिपी परंतु सबसे पहले जानते हैं मोदक की सामग्री |

अगर आपको सभी रेसिपीज रीड करनी है तो आप यहाँ hindirecipe.net देखें |

सामग्री

  • देसी घी – ¾ cup (cup size – 250 ml)
  • गेहूं का आटा – 2 cups (cup size – 250 ml)
  • सूजी – ¼ cup (cup size – 250 ml)
  • दरदरे पिसे बादाम
  • दरदरे पिसे काजू
  • बारीक कटे पिस्ता
  • नारियल का बुरादा – 1 tbsp
  • मलाई – 2 tsp
  • इलायची पाउडर – ½ tsp
  • पिसी हुई चीनी – 1 cup (cup size – 250 ml)
  • दूध – 2 tsp

विधि

step 1 – गैस पर एक पैन रखें तथा इसमें देसी घी डालें |

step 2 – जब घी पिघल जाए तो गेहूं का आटा डालें तथा साथ ही साथ सूजी भी डालें | सूजी डालने से मोदक का स्वाद और भी बढ़ जाता है | अब इसे अच्छे से मिक्स करें तथा स्लो मीडियम फ्लेम पर लगातार चलाते हुए पकाएं |

step 3 – लगभग 5 मिनट बाद देखेंगे कि इसका रंग बदल गया है तथा इसमें से अच्छी सी खुशबू भी आ रही है | इस समय इस में दरदरे पिसे बादाम, काजू तथा बारीक कटे पिस्ता डालेंगे और चलाते हुए पकाएं जिससे कि ड्राई फ्रूट्स भी थोड़े  भुन जाए |

step 4 – अब इसमें नारियल का बुरादा (गोला कस) डालेंगे | इसे 2 मिनट तक चलाते हुए भूनें |

step 5 – अब मोदक को भरपूर स्वाद तथा टेक्सचर देने के लिए इसमें घर पर बनी फ्रेश मलाई डालें और इस मिक्स लगातार चलाते हुए गोल्डन ब्राउन होने तक भूनें |

step 6 – अब इसमें इलायची पाउडर तथा पिसी हुई चीनी डालें चीनी आप अपने स्वाद के अनुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं | अब इसे अच्छे से मिक्स करें तथा गैस को बंद कर दें | अभी मिक्स काफी गर्म है तो इसे हल्का ठंडा होने के लिए छोड़ दें |

step 7 – मिक्स के हल्का ठंडा होने पर इसमें दूध डालें तथा अच्छे से मिक्स करें ऐसा करने से मोदक आसानी से सांचे में से निकल आएंगे |

step 8 – मोदक के सांचे को अच्छे से घी से ग्रीस करें तथा बंद करके इसमें मिक्स को अच्छे से दबा दबाकर भरें  | अगर यह साँचा कहीं से खाली रह गया तो मोदक का सही आकार नहीं आ पाएगा इसलिए मिक्स को अच्छे से दबा दबाकर ही भरें | अब मोदक के सांचे को खोलकर मोदक को निकाल लें |

लीजिए मोदक रेसिपी बन कर तैयार हैं |

FAQs

Q1. क्या मोदक केवल सूजी से भी बना सकते हैं? 

Ans. जी हाँ, मोदक केवल सूजी से भी बनाये जा सकते हैं लेकिन ड्राई फ्रूट भी अवश्य डालें इससे वह टेस्टी भी बनकर तैयार होंगे | 

Q2. क्या मोदक को सिर्फ गेहूं के आटे के द्वारा भी बनाया जा सकता हैं? 

Ans. जी हाँ, इसे गेहूं के आटे से भी बनाया जा सकता हैं |

Q3. क्या मोदक में मलाई की जगह कुछ और भी डाला जा सकता है?

Ans. मोदक में मलाई की जगह मावा (खोया) डाला जा सकता हैं |

स्पेशल टिप

  • मोदक में पिसी चीनी जगह आप बूरा का भी प्रयोग कर सकते हैं | 
  • मोदक में आप दूध की जगह घी को मेल्ट करके डाल सकते हैं, इससे भी मोदक अच्छे बनेंगे | 
  • मोदक के साँचे को घी से ग्रीस अवश्य करें, इससे मोदक आसानी से बन जायेगे और वह बिल्कुल भी साँचे में चिपकेंगे नहीं | 

अंत में मैं आशा करती हूं कि आप सभी को hindirecipe.net (website) की मोदक रेसिपी पसंद आई होगी तो आप इसे Friends और Family के साथ जरूर Share करें |

Join Telegram Channel