मठरी रेसिपी | Mathri Recipe Hindi

मठरी साउथ इंडिया की फेमस रेसिपी हैं जिसे चाय के साथ खाना अधिकतर सभी पसंद करते हैं | बहुत से लोग इसे अचार से खाना भी पसंद करते हैं जिसे मैदा के साथ घी डालकर बनाया जाता हैं जो ऊपर से हल्की सी कुरकरी और अंदर से इतनी सॉफ्ट होती हैं कि जिसे बच्चे, बड़े और बुजर्ग सभी बहुत आसानी से खा सकते हैं |

यदि हम इसे एक बार बनाकर रख ले तो ये 20-25 दिन तक खाई जा सकती हैं | वैसे तो भारत में सभी जगह लोग मठरी खाना पसंद करते हैं | अधिकतर इसे होली, करवाचौथ और दिवाली पर तो सभी घरों में बनाया भी जाता हैं |

वैसे तो मठरी अधिकतर लोग मैदा से बनाते हैं लेकिन इसमें यदि थोड़ी सी सूजी(रवा) मिला दी जाये तो इसका टेस्ट और भी बढ़िया हो जाता हैं | इसे हम घी या आयल किसी में भी बना सकते हैं | यदि आप लम्बे सफर पर जा रहे हैं तो आप चाय के साथ या अचार के साथ कभी भी खा सकते हैं क्योंकि मै जब भी पांच-सात दिन के लिए टूर पर जाती हूँ तो मठरी अवश्य ले जाती हूँ जिससे हमे एक अच्छा चाय के साथ स्नैक्स मिल जाता हैं जिसे सफर में खाने का मजा बहुत आता हैं |

यहाँ एक बात और कहना चाहूँगी कि यदि हम मठरी का आटा दूध से मले तो वह और भी बढ़िया बनती हैं और लम्बे समय तक ख़राब भी नहीं होती तो मै आज आपके साथ टेस्टी मठरी की रेसिपी को शेयर करुँगी जो बनाने में बहुत ही आसान और खाने में लाजबाव तो मै आपके साथ इसके हर छोटे-छोटे स्टेप को

अगर आपको सभी रेसिपीज रीड करनी है तो आप यहाँ hindirecipe.net देखें |

सामग्री

  • मैदा – 2 बाउल
  • सूजी – ½ बाउल
  • तेल – ½ बाउल
  • अजवायन – ½ tsp
  • सफेद नमक – ½ tsp या स्वादानुसार
  • दूध – 1 बाउल
  • तेल – तलने के लिए

विधि

step 1 – एक बड़ा बाउल लीजिए इसमें मैदा डाल दीजिए |

step 2 – अब सूजी, अजवायन, सफेद नमक और तेल डालें। इसे अच्छे से मिलाएं।

step 3 – मिलाने के बाद, आप देख सकते हैं कि आटा इकट्ठा होने लगा है। अगर यह नहीं होता तो फिर थोड़ा और तेल डालें।

step 4 – अब आटे के मिश्रण में दूध को थोड़ा- थोड़ा डालकर गूंथ लें। आटा टाइट होना चाहिए। आटा जितना सख्त होगा, उतनी ही कुरकुरी मठरी बनेगी। आटा गूंथने के लिए लगभग आधा कटोरी दूध का उपयोग किया है।

step 5 – अब आटे को 20 मिनट के लिए रेस्ट पर रख दीजिए |

step 6 – 20 मिनट बाद आटे में थोडा़ सा तेल डालकर चिकना कर लीजिए | अब आटा तैयार है |

step 7 – अब इसके कुछ छोटे-छोटे पेड़े बनाकर बेल लें | इसे मठरी का आकार दें। उसके बाद फोक की सहायता से मठरी के दोनों ओर से हल्के-हल्के छेद कर लें | यदि आपके पास फोक नहीं है तो आप चाकू का उपयोग भी कर सकते हैं। इससे मठरी फूलेगी नहीं |

step 8 – अब एक पैन लें और उसमें तेल डालें। तेल गरम होने पर इसमें मठरी को तलेगे | इन्हें मध्यम/धीमी आंच पर सुनहरा भूरा होने तक तलें। इसे दोनों तरफ से फ्राई करके दोनों तरफ से क्रिस्पी बना लें | अब मठरी को टिश्यू पेपर पर निकाल लीजिये |

स्वादिष्ट मठरी बनकर तैयार है |

स्पेशल टिप

यदि मठरी के आटे को आप दूध से मलकर तैयार करेंगे तो मठरी बहुत ही अच्छी बनकर तैयार होगी | 

Q1. क्या मठरी के आटे को पूरी की तरह टाइट मलना जरूरी हैं?

Ans. जी हाँ, मठरी के आटे को पूरी के आटे से भी अधिक टाइट मलना जरूरी हैं तभी मठरी बढ़िया बनेगी |

Q2. क्या मठरी के आटे में थोड़ी सी सूजी डालना जरूरी हैं?

Ans. वैसे तो मठरी को आप अकेले मैदा से भी बना सकते हैं लेकिन यदि मठरी के आटे में थोड़ी सी सूजी(रवा) डाल दे तो इससे मठरी का टेस्ट बहुत अधिक बढ़ जाता हैं | 

Q3. जब हम मठरी बनाते हैं तो वह सख्त क्यों हो जाती हैं इसके लिए क्या करे?

Ans. जब आप मठरी बनाते हैं तो उसमे मोयन की मात्रा कम होती हैं तो मठरी सख्त बनती हैं तो आप उसमे जब भी मोयन डाले तो उसे मठरी के आटे में अच्छी तरह मिक्स करे उसके बाद उसे आप हाथ में लेकर देखे कि उस आटे की मुट्ठी सी बन्ध रही हैं यदि हाँ तो मोयन परफेक्ट हैं और अगर नहीं तो आप उसमे थोड़ा सा घी या आयल डाल ले इस प्रकिया को करने से मठरी कभी भी सख्त नहीं बनेगी | 

अंत में मैं आशा करती हूं कि आप सभी को hindirecipe.net (website) की मठरी रेसिपी पसंद आई होगी तो आप इसे Friends और Family के साथ जरूर Share करें |

Join Telegram Channel