मैंगो शेक रेसिपी | Mango Shake Recipe in Hindi

आम तो सभी को बहुत पसंद आता है और आए भी क्यों ना क्योंकि यह होता ही है बहुत रसीला और स्वादिष्ट | कुछ लोग तो गर्मी के मौसम का इंतजार ही सिर्फ आम खाने के लिए करते हैं | आम से वैसे तो बहुत सारी खाने की चीजें बनाई जाती हैं जैसे आइसक्रीम, आम की बर्फी तथा मैंगो शेक इत्यादि |

मैंगो शेक के नाम से तो सभी परिचित हैं यह बहुत ही टेस्टी ड्रिंक हैं | इसके लिए हम आम के सीजन का इंतजार करते हैं कि जब पके और मीठे आम आएंगे तो हम मैंगो शेक बनाएँगे | मैंगो शेक को हम आसानी से बना सकते हैं और इसे बनाना मैंने रेसिपी में एक-एक स्टेप करके बताया हैं | जिससे मैंगो शेक बिल्कुल परफेक्ट बनेगा | बहुत से लोग इसे ब्रेकफास्ट में लेना पसंद करते हैं, लेकिन ये होता ही इतना टेस्टी हैं कि इसे किसी भी टाइम बनाकर पिया जा सकता हैं जो लोग दूध पीना भी नहीं पसंद करते हैं वह ही मैंगो शेक का नाम सुनते ही पीने को तैयार हो जाते हैं | अरे भई मैंगो शेक होता ही इतना टेस्टी हैं | यदि आप इसे वनीला आइसक्रीम डालकर सर्व करें, तो इसका टेस्ट और भी बढ़ जाता हैं | 

तो आज हम यहां पर बनाएंगे गर्मियों के मौसम का सबसे स्पेशल शेक, मैंगो शेक ! मैंगो शेक को मैंगो मिल्कशेक भी कहा जाता है | आज हम यहां पर बिल्कुल आसान तथा सही तरीका बताएंगे मैंगो शेक बनाने का | तो चलिए बनाते हैं एकदम ठंडा ठंडा स्वादिष्ट मैंगो शेक तो सबसे पहले जान लेते हैं मैंगो शेक बनाने की सामग्री |

अगर आपको सभी रेसिपीज रीड करनी है तो आप यहाँ hindirecipe.net देखें |

सामग्री

  • आम – 2
  • चीनी – 6 tsp
  • दूध – 2 glassful
  • बर्फ के टुकड़े
  • ड्राई फ्रूट्स

विधि

step 1 – सबसे पहले आम को अच्छे से धो कर इन्हें छील (peel) लें | अब इनका गूदा (pulp) निकाल लें |

step 2 – मिक्सर के जार में आम का गुदा डालें | इसके बाद इसमें चीनी तथा दूध (½ glass) डालें |

नोट – चीनी को आप अपने स्वाद के अनुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं |

step 3 – अब मिक्सर में इस आम के मिक्स को अच्छे से पीसें (blend) |

नोट – यहाँ पर हमने सिर्फ आधा गिलास दूध का इस्तेमाल इसलिए किया है जिससे की आम का पल्प अच्छे से ब्लेंड हो जाए तथा उसमें कोई भी मोटे मोटे आम के टुकड़े (big pieces) ना बचें |

step 4 – अब इसमें दूध (1.5 glass) तथा बर्फ के टुकड़े डालें और दोबारा पीसें (blend) |

step 5 – मिक्स को गिलास में निकालकर उस पर ड्राई फ्रूट्स  या चेरी जो भी आपको पसंद हो उसे ऊपर से डालें |

लीजिए ठंडा ठंडा एकदम स्वादिष्ट मैंगो शेक बन कर तैयार हैं |

परोसना

आप कभी भी किसी भी समय इस मैंगो शेक को सर्व कर सकते हैं परंतु इतना ध्यान अवश्य रखें कि इसे फ्रेश बनाकर ही सर्व करें, फ्रिज में स्टोर करके ना रखें |

FAQs

Q1. मैंगो शेक में कौन से आम का इस्तेमाल किया जाये?

Ans. मैंगो शेक में मीठे पके आम का यूज़ करे इसमें दशहरी, अल्फोंसो और जो भी मीठा आप जो आपके यहाँ आता हो उससे मैंगो शेक बनाया जा सकता हैं | 

Q2. क्या मैंगो शेक में ड्राई फ्रूट डाले जा सकते हैं? 

Ans. जी हाँ, मैंगो शेक तैयार होने के बाद आप उसके ऊपर काजू बादाम पिस्ता डाल सकते हैं जो पीने में टेस्टी लगता हैं साथ ही देखने में भी अच्छा लगता हैं |

स्पेशल टिप

  • मैंगो शेक के लिए मीठे पके आम का ही इस्तेमाल करें | 
  • मैंगो शेक में आम की मिठास के अनुसार चीनी का प्रयोग करें | 
  • मैंगो शेक में रेशे वाले आम का बिल्कुल भी प्रयोग ना करें | 

अंत में मैं आशा करती हूं कि आप सभी को hindirecipe.net (website) की मैंगो शेक रेसिपी पसंद आई होगी तो आप इसे Friends और Family के साथ जरूर Share करें |

Join Telegram Channel