मैंगो बर्फी रेसिपी | Mango Barfi Recipe in Hindi

आम !  यह नाम सुनते ही बच्चे और बड़े सभी के  मुंह में पानी आ जाता है | गर्मियों का इंतजार ही कुछ लोग तो सिर्फ आम खाने के लिए करते हैं |

 वैसे तो आम की बहुत सारी किस्में भारत में मिलती हैं परंतु कुछ किस्में बहुत ही प्रसिद्ध हैं जैसे हापुस ,  सफेदा,  रत्नागिरी, चौसा, लंगड़ा एवं दशहरी इत्यादि | इन सभी प्रकार के आमों का अपना ही एक स्वाद होता है और सभी आम बहुत ही रसीले होते हैं |

आम की बर्फी का नाम सुनते ही आपको पता चल गया होगा कि इस बर्फी में आम का इस्तेमाल हुआ हैं | ये आम और नारियल बुरादे के साथ बनायी जाती हैं, कही-कही इसे आम नारियल बर्फी भी कहते हैं साथ ही इसका टेस्ट बहुत लाजबाव होता हैं | मैं हर आम के सीजन में इस बर्फी को अवश्य बनाती हूँ | मेरे बच्चों को ये बर्फी बहुत पसंद हैं | 

 आम से हम कितने ही प्रकार की चीजें बनाते हैं जैसे मैंगो शेक, आम पन्ना कुल्फी इत्यादि | आज हम यहां पर जो आम की बर्फी बनाने वाले हैं इसे कई जगह पर आम्बा बर्फी, मैंगो कोकोनट बर्फी तथा मैंगो मिठाई भी कहा जाता है | सबसे अच्छी बात इस बर्फी की यह है कि आप इसे कुछ दिन स्टोर भी कर सकते हैं तथा जब भी मन करे तो खाकर बिल्कुल फ्रेश आम जैसा स्वाद ले सकते हैं |

अगर आपको सभी रेसिपीज रीड करनी है तो आप यहाँ hindirecipe.net देखें |

सामग्री

  • आम – 2 (approx 500 gms)
  • देसी घी – 2 tsp
  • चीनी – 5 tsp
  • नारियल का बुरादा – 1 cup (cup size – 250 ml)
  • कटे हुए बादाम
  • कटे हुए पिस्ता

विधि

step 1 – दो आम लें | मैंने यहां पर सफेदा आम का इस्तेमाल किया है | आप किसी भी किस्म के आम का इस्तेमाल कर सकते हैं | बस आप यह ध्यान रखें कि उस आम में रेशा ना हो | आमों को धोकर इनका छिलका उतार लें |

step 2 – अब इसका गूदा अलग कर लें तथा मिक्सर जार में आम के गूदे (mango pulp) को पीस लें |

नोट – आम को पीसते समय पानी का इस्तेमाल बिल्कुल ना करें |

step 3 – अब गैस पर पैन रखें तथा उसमें देसी घी ( 2 tsp) डालें | जब घी पिघल जाए तब इसमें पीसा (grind) हुआ आम का गूदा (pulp) डाल दें गैस की फलेम को स्लो मीडियम कर दें | अब इसे लगातार चलाते हुए 3 से 4 मिनट तक पकाएं |

नोट – देसी घी इस्तेमाल करने से एक तो घी आम के गूदे को पैन में चिपकने नहीं देता तथा स्वाद (taste) को भी बढ़ाता है |

step 4- चार मिनट होने के बाद इसमें चीनी (5 tsp) डालें | चीनी को आप अपने स्वाद के अनुसार यदि अधिक पसंद करते हैं तो अधिक, यदि कम पसंद करते हैं तो कम; का इस्तेमाल करें |

step 5- चीनी को डालने के बाद आप देखेंगे कि मिक्स थोड़ा सा पतला हो गया है | इसे लगातार चलाते हुए गाढ़ा होने तक पकाएं |

चीनी डालने से मिक्स पतला क्यों होता है?

आम भाषा में कहें तो चीनी पानी छोड़ती है परंतु यहां चीनी के पानी छोड़ने का मतलब है कि चीनी का गर्म होकर पिघल जाना तथा घोल को पतला कर देना |

step 6 – जब मिक्स गाढ़ा हो जाए तब इसमें नारियल का बुरादा डालेंगे | अब इसे अच्छे से मिक्स करें तथा इसे तब तक पकाएं जब तक कि यह पैन ना छोड़ने लगे |

 अगर कभी भी बर्फी बनाते समय आपको लगता है कि बर्फी में नमी ज्यादा है तो आप नारियल के बुरादे की मात्रा को बढ़ा सकते हैं |

step 7- जब यह पैन को छोड़ने लगे तब भी इसे लगातार चलाते रहें तथा जब तक कि यह बिलकुल जमने वाली कंसिस्टेंसी में ना आ जाए | अंत में गैस बंद कर दें |

step 8- अब एक ट्रे लें और उसे घी से ग्रीस कर लें तथा मिक्स को ट्रे में डाल दें | अब मिक्स को फैलाकर एक जैसा कर लें | यहां पर यह ध्यान रखें कि आप बर्फी की मोटाई को अपने अनुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं |

step 9- अब इसके ऊपर बारीक कटे हुए बादाम तथा पिस्ता या कोई अन्य ड्राइफ्रूट जो आपकी पसंद का हो इस पर डाल दें तथा चम्मच की सहायता से हल्का हल्का दबाएं और उसे 1 घंटे के लिए सेट होने के लिए छोड़ दें |

step 10- एक घंटे बाद इसे आप अपने अनुसार किसी भी आकार में काट लें | आम की बर्फी (mango barfi) बनकर तैयार है, अब आप इसे अपने फ्रेंडस और फैमिली के साथ इंजॉय कर सकते हैं |

नोट – आप इसे 15 दिन तक फ्रिज में रख कर इस्तेमाल कर सकते हैं |

FAQs

Q1. क्या इसमें खट्टे आम का इस्तेमाल किया जा सकता हैं? 

Ans. नहीं, इसमें खट्टे आम का इस्तेमाल ना ही करे तो अच्छा हैं, क्योंकि आम की मिठास को बैलेंस करने के लिए हमे चीनी की मात्रा को भी बढ़ाना पड़ेगा | लेकिन टेस्ट उतना बढ़िया नहीं आयेगा | 

Q3. क्या इसमें मार्किट में मिलने वाले नारियल के बुरादे की जगह घर में रखे नारियल (गोला) को कद्दूकस करके डाला जा सकता हैं ? 

Ans. जी हाँ, आप इसे कददूकस के बारीक़ हिस्से यानि कि जिससे कद्दूकस करने पर नारियल बारीक़ निकले उस हिस्से से ग्रेट करके आप डाल सकते हैं | 

Q4. आम की बर्फी में नारियल के बुरादे का इस्तेमाल क्यों करना चाहिए?

Ans. पहले तो नारियल का स्वाद बहुत अच्छा होता है और आम के साथ बहुत अच्छे से चलता है | दूसरा आम के गूदे को आप कितना भी पका लें उसकी नमी पूरी तरह से खत्म नहीं होती इसलिए उसका नमी बैलेंस करने के लिए नारियल का बुरादा डालते हैं इससे बर्फी आसानी से पीसीज में भी कट जाती है |

स्पेशल टिप

  • आम की बर्फी हमेशा मीठे आम का ही इस्तेमाल करे इससे बर्फी अच्छी बनकर तैयार होती हैं | 
  • आम की बर्फी में मिल्क पाउडर या फिर आप मावा (खोया) का इस्तेमाल कर सकते हैं | 
  • आम की बर्फी में चीनी की मात्रा आम की मिठास के अनुसार कम ज्यादा कर सकते हैं |

अंत में मैं आशा करती हूं कि आप सभी को hindirecipe.net (website) की आम बर्फी रेसिपी पसंद आई होगी तो आप इसे Friends और Family के साथ जरूर Share करें |

Join Telegram Channel