फ्रेंच फ्राइज रेसिपी | French Fries Recipe in Hindi

फ्रेंच फ्राइज के नाम से आप परिचित होंगे क्योंकि वह खाने में बहुत टेस्टी लगते हैं | बारिश के मौसम में या सर्दी में गरमा गरम फ्रेंच फ्राइज खाने को मिल जाये तो फिर क्या कहने ! तो क्यों ना घर पर ही हम इसे बहुत ही आसान तरीके से बनाएं और इसके लिए हमे मार्किट जाकर बहुत अधिक समान लाने की भी जरूरत नहीं हैं क्योंकि आलू तो हम सभी के घरो में हमेशा रहता ही हैं | बस फ्रेंच फ्राइज के लिए हमे इतना ही ध्यान रखना हैं कि आलू थोड़े बड़े साइज के हो जिससे लम्बे-लम्बे से फ्रेंच फ्राई बनेंगे और जो देखने में भी सुंदर लगेंगे |

बस हमें फ्रेंच फ्राइज के लिए आलू को धोकर उससे अच्छे से स्टार्च निकलना हैं जिससे फ्रेंच फ्राइज क्रिस्पी बनेंगे | फ्रेंच फ्राइज को बिना चटनी के खाने में तो मजा आयेगा नहीं तो सोचा इसके साथ चटनी भी बनाई जाये जिससे फ्रेंच फ्राइज को खाने का मजा दुगना हो जाये | इसलिए मैं यहाँ पर फ्रेंच फ्राइज और चटनी को बनाने का तरीका आपके साथ छोटे-छोटे स्टेप्स को बताऊंगी जिससे फ्रेंच फ्राइज बहुत बढ़िया बनेगे और जब आप इसे चटनी के साथ लगाकर खायेगे तो इसके टेस्ट में चार चाँद लग जायेगे | 

अगर आपको सभी रेसिपीज रीड करनी है तो आप यहाँ hindirecipe.net देखें |

सामग्री

  • आलू – 3 से 4
  • पुदीना के पत्ते
  • धनिया की पत्तियां
  • प्याज़ – 1 से 2 
  • हरी मिर्च – 2 
  • टमाटर – 1 
  • अदरक – 1 इंच 
  • सफ़ेद नमक – 1/2 tsp 
  • काला नमक – 1/4 tsp 
  • हींग – 1/4 tsp
  • जीरा – 1/4 tsp
  • लाल मिर्च – स्वादानुसार + 1 tsp 
  • अजवाइन – स्वादानुसार 
  • गरम मसाला – 1/2 tsp
  • चाट मसाला –  1/2 tsp
  • कोर्न्फ्लौर – 3 tsp 
  • सफ़ेद नमक – 1/2 tsp (फ्रेंच फ्राइज के लिए )

विधि

step 1 – फ्रेंच फ्राइज बनाने के लिए बड़े साइज के आलू लीजिये और इन्हें छील लें |

step 2 – अब इन्हें बीच में से कट करके फ्रेंच फ्राइज के आकार में काट लें |

step 3 – अब इन कटे हुए आलू के पीसेज को पानी में डालकर अच्छे से धो लें जिससे इनमें से स्टार्च निकल जाए |  इसके बाद इन आलुओं को 10 मिनट के लिए फ्रिज के ठंडे पानी में छोड़ दें | यह फ्रेंच फ्राइज को क्रिस्पी बनाने में मदद करता है |

step 4 – एक मिक्सर जार लेकर उसमें कुछ पुदीना के पत्ते डालें | 

step 5 – इसमें साथ में डालें कुछ धनिया की पत्तियां |

step 6 – अब इसमें प्याज़ डालें अगर आकार में छोटे प्याज़ हैं तो 2 डालें नहीं तो एक प्याज़ से भी आप बना सकते हैं | 

step 7 – इसमें ऐड करें कटी हुई हरी मिर्च |

step 8 – अब इसमें डालें एक बड़े साइज का टमाटर जिसे पीसेज में कट कर लिया हो |

step 9 – अब अदरक का एक इंच का पीस भी इसमें डालें जिससे चटनी का टेस्ट अच्छा आएगा | 

step 10 – अब इसमें डालें सफ़ेद नमक तथा काला नमक | काला नमक डालने से बहुत अच्छा फ्लेवर आता हैं और चटनी को एक अलग ही टेस्ट देगा |

step 11 – अब इसमें हींग डालें यह चटनी में एक अलग खुशबु देगी | अगर आप हींग खाना पसंद नहीं करते तो आप इसे छोड़ भी सकते हैं |

step 12 – अब डालेंगे जीरा |

step 13 – अब इसमें आप अपने टेस्ट के हिसाब से लाल मिर्च डालें | यदि आपको चटनी में खट्टापन पसंद है तो थोड़ा अमचूर पाउडर भी डाल लें |

step 14 – अब इसे पीस लें और चटनी तैयार हो जाएगी |

step 15 – अब इन्हें फ्रिज के पानी से निकल लें और एक छलनी में निकाल लें | जिससे इनमे से पानी पूरी तरह से निकल जाए और यह बिलकुल सूख जाएं |

step 16 – अब एक बाउल में इन्हें डाल दें | 

step 17 – अब इसमें थोड़ी अजवाइन को क्रश करके डालें |

step 18 – अब डालें लाल मिर्च पाउडर (1 tsp) |

step 19 – अब डालें गरम मसाला |

step 20 – इसमें डालें चाट मसाला |

step 21 – अब इन फ्रेंच फ्राइज को अच्छे से मिक्स कर दें ताकि इन पर मसाला कोट हो जाए | 

step 22 – अब इसमें कॉर्नफ्लौर डालें अगर आपके पास यह उपलब्ध नहीं है तो आप अरारोट पाउडर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं | 

step 23 – अब इसमें सफ़ेद नमक डालें | नमक अगर शुरु में डाल दें तो यह पानी छोड़ देगा इसलिए इसे अंत में डालें और इन्हें अच्छे से मिक्स कर लें |

step 24 – गैस पर पैन में तेल चढ़ा दें जिससे वह जल्दी गरम हो जाए और हम इन्हें फ्राई कर सकें |

step 25 – तेल गरम होने पर फ्रेंच फ्राइज को पैन में डालें और क्रिस्पी होने तक फ्राई करें |

step 26 – जब फ्रेंच फ्राइज क्रिस्पी हो जाये तो उन्हें टिश्यू पेपर पर निकाल लें |

तो लीजिये स्वादिष्ट फ्रेंच फ्राइज की रेसिपी तैयार हैं |

स्पेशल टिप

  • फ्रेंच फ्राइज के लिए छोटे साइज के आलू का इस्तेमाल बिल्कुल ना करे | इससे फ्रेंच फ्राइज अच्छे नहीं बनेंगे | 
  • आलू को छीलकर हमेशा पानी में रखे नहीं तो आलू काले पड़ जायेगे |

FAQs

Q1. फ्रेंच फ्राइज के लिए किस प्रकार के आलू का इस्तेमाल करना चाहिए?

Ans. फ्रेंच फ्राइज के लिए बड़े साइज के आलू का इस्तेमाल करे | 

Q2. फ्रेंच फ्राइज बनाने से पहले कटे हुए आलू के पीजीस को ठन्डे पानी में रखना जरूरी हैं?

Ans. जी हाँ, इससे फ्रेंच फ्राइज में आयल भी कम एब्जॉर्ब होगा साथ ही क्रिस्पी भी बनेंगे | 

अंत में मैं आशा करती हूं कि आप सभी को hindirecipe.net (website) की फ्रेंच फ्राइज रेसिपी पसंद आई होगी तो आप इसे Friends और Family के साथ जरूर Share करें |

Join Telegram Channel