बादाम शेक जो बहुत ही हैल्थी होता हैं | इसमें बादाम दूध और इलायची पाउडर डालकर घर पर आसानी से बनाया जा सकता हैं | जब हम गर्मियों में मार्किट जाते हैं तो आपने देखा हैं कि कुल्फी वाले काँच की बोतल में भरकर ठंडा बादाम शेक बेचते हैं तो हम भी कभी रूककर गर्मी के कारण उसे पीना पसंद करते हैं लेकिन हमे यह नहीं पता होता कि उसमे किस क़्वालिटी के बादाम यूज़ हुए हैं साथ दूध भी कैसा हैं और यदि हम घर पर इस बादाम शेक को बनाये तो क़्वालिटी में भी सुपर बनेगा, साथ ही बहुत अधिक फायदेमंद होगा |
यह बादाम शेक बच्चे और बड़े बुजर्ग सभी के लिए बहुत अच्छा हैं | यह हमारी इम्युनिटी को भी बढ़ायेगा और साथ ही बादाम हमारी आँखो की रोशनी के लिए और हड्डियों की मजबूती के लिए बहुत अधिक फायेमंद हैं यदि बच्चों को बादाम शेक बनाकर दे तो यह अधिक फायेदमंद हैं और यह टेस्टी भी इतना होता हैं कि बच्चे इसे बहुत ही शोक से पीना पसंद करेंगे तो क्यों ना इस हैल्थी और टेस्टी से बादाम शेक को बनाना आप से शेयर किया जाये जिससे आप भी इसे बहुत ही आसानी से बना सके मै आपको हर स्टेप को बताऊंगी जिससे आप इस हैल्थी टेस्टी बादाम शेक को झटपट से बना सके |
अगर आपको सभी रेसिपीज रीड करनी है तो आप यहाँ hindirecipe.net देखें |
सामग्री
- बादाम – 15
- दूध – 1 लीटर
- कस्टर्ड – 1.5 tsp
- चीनी – 5 tsp
- काजू – स्वादानुसार
- बादाम – स्वादानुसार
- पिस्ता – स्वादानुसार
- इलाइची पाउडर – 1/4 tsp
विधि
step 1 – यहाँ हमने 15 बादाम लेकर उन्हें पूरी रात भिगो कर रख दिया था और अब सुबह उनका छिलका उतार लिया है | अब इसे मिक्सी के जार में डालें |
step 2 – हमे इन बादामों को पीसना है परन्तु यह अकेले नहीं पिस पाएंगे इसलिए हम इसमें 4 से 5 tsp दूध डालकर पीसेंगे |
step 3 – अब गैस पर कढ़ाई में 1 लीटर दूध डाल कर उबलने(बॉईल) के लिए रख दें | जब दूध में उबाल आ जाए तब गैस को स्लो मीडियम कर देंगे |
step 5 – अब इसमें 3 से 4 tsp दूध डालकर इसे अच्छे से मिक्स कर लें |
step 6 -इसे बीच आप देखेंगे की दूध में उबाल आ गया है अब आप फ्लेम को स्लो मीडियम करके इसमें चीनी डालें | चीनी आप अपने स्वादानुसार डाल सकते हैं |
step 7 – अब दूध को 3 से 4 मिनट तक और पकाएं जिससे दूध थोड़ा गाढ़ा हो जाएगा |
step 8 – अब इसमें पिसे हुए बादाम डालें और अच्छे से मिक्स करें |
step 9 – इसके बाद इसमें कस्टर्ड का घोल डालकर, मिक्स करें | अब इसे 2 से 3 मिनट तक और पकाएं |
step 10 – अब इसमें काजू, बादाम तथा पिस्ता को बारीक काटकर दूध में मिक्स करें |
step 11 – इसके बाद इसमें इलाइची पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स करें | 2 मिनट तक और पकाएं |
step 12 – अब गैस बंद कर दें और जब यह दूध रूम टेम्प्रेचर पर आ जाए तब इसे एक घंटे के लिए फ्रीज़ में ठंडा होने के लिए रख दें |
step 13 – बादाम शेक के ठंडा होने पर उसे गिलास में डालें और काजू, बादाम तथा पिस्ता से गार्निश करें |
लीजिये स्वादिष्ट बादाम शेक रेसिपी बनकर तैयार है |
स्पेशल टिप
- यदि आप बादाम को रात को भिगोना भूल गये हैं तो आप इसे आधे घंटे के लिए गरम पानी में भिगो दे तो भी आप बादाम शेक बना सकते हैं |
- आप दूध में यदि बादाम की मात्रा को बढ़ाना चाहते तो बढ़ा सकते हैं |
- बादाम शेक को थोड़ा गाढ़ा होने तक अवश्य पकाये तभी शेक टेस्टी बनता हैं |
- बादाम शेक में कस्टर्ड पाउडर डालने से उसका फ्लेवर बहुत बढ़िया आता हैं |
FAQs
Q1. क्या बादाम शेक बनाने के लिए बादाम को भिगोना जरूरी हैं?
Ans. जी हाँ, बादाम को भिंगोना इसलिए जरूरी हैं कि इससे जब हम इसे पीसते हैं तो यह आसानी से पीस जाते हैं और इसका टेक्सचर भी क्रीमी हो जाता हैं |
Q2. क्या बादाम शेक बनाने के लिए बादाम को सारी रात भिगोना जरूरी हैं?
Ans. यदि आप बादाम को रात को भिगोना भूल गये तो आप इसे ½ घंटे के लिए गर्म पानी भिगो दे इससे बादाम आसानी से छील जायेगा और उसका टेक्सचर भी अच्छा हो जायेगा |
Q3. क्या बादाम शेक में इलायची पाउडर की जगह कुछ और डाला जा सकता हैं?
Ans. जी हाँ, आप इलायची पाउडर की जगह केसर के कुछ धागे दूध में डालकर थोड़ी देर उबलने दें जिससे केसर का टेस्ट और कलर दोनों ही अच्छे आयेंगे |
अंत में मैं आशा करती हूं कि आप सभी को hindirecipe.net (website) की बादाम शेक रेसिपी पसंद आई होगी तो आप इसे Friends और Family के साथ जरूर Share करें |