नारियल बर्फी रेसिपी | Coconut Burfi Recipe in Hindi

आपने कई अलग-अलग प्रकार की बर्फी खाई होंगी पर फिर भी ताजे नारियल की बर्फी अपने आप में कुछ अलग है इसके स्वाद और टेक्सचर का तो कोई मुकाबला ही नहीं है | 

नारियल की बर्फी भारत में लगभग सभी त्योहारों पर बनाई जाती है परंतु खासकर उत्तर भारत में जन्माष्टमी पर तो यह जरूर बनती है |

कुछ लोग ताजा नारियल का इस्तेमाल करके यह बर्फी बनाते हैं | वहीं कुछ लोग सूखे नारियल का बुरादा का भी इस्तेमाल करते हैं | आज हम यहां ताजा नारियल का इस्तेमाल करके यह बर्फी बनाएंगे और यकीन मानिए अगर आपने आज तक यह बर्फी नहीं खाई है तो आप इसे खाने के बाद इसके स्वाद को भुला नहीं पाएंगे |

नारियल खाना तो सभी को पसंद है तो क्यों ना नारियल से टेस्टी सी बर्फी तैयार की जाये जो बहुत कम टाइम में बनकर तैयार हो जाती हैं साथ ही व्रत या उपवास में भी इसे झटपट बना सकते हैं | मैं आपको इसे बनाने का बहुत ही आसान तरीका बताऊंगी, जिससे बहुत कम समय में टेस्टी बर्फी बनकर तैयार होगी | 

मुझे आज भी याद है जब मैं छोटी थी तब मां जब भी नारियल की बर्फी बनाती थी | उस समय मैं हमेशा उन्हें बर्फी के लिए नारियल को कद्दूकस (grate) करके दिया करती थी |

यह बर्फी बनाने में बहुत ही आसान और बहुत ही स्वादिष्ट होती है | तो चलिए जानते हैं इस नारियल की बर्फी की रेसिपी को परन्तु सबसे पहले जान लेते हैं इसकी सामग्री |

अगर आपको सभी रेसिपीज रीड करनी है तो आप यहाँ hindirecipe.net देखें |

सामग्री

  • नारियल – 1
  • देसी घी – 1 tsp
  • दूध – ½  कप
  • चीनी – 1 कप
  • मिल्क पाउडर – 5 tsp
  • बादाम
  • पिस्ता

विधि

step 1 – कच्चा नारियल लेकर उसे छीलकर उसके पीस निकाल लें |

step 2 – अब चाकू की सहायता से इसका पूरा छिलका मतलब भूरा हिस्सा भी निकल दें, जिससे यह सभी तरफ से एकदम सफेद दिखने लगे |

step 3 – इसे छोटे-छोटे पीसों में कट कर लें |

step 4 – एक ग्राइंडर जार लेकर इन नारियल के टुकड़ों को इसमें  डालकर पीसें |

नोट – अगर नारियल के टुकड़े अच्छे से न पिस पाएं तो आप इसमें थोड़ा सा दूध डालकर पीस लें | तब यह आसानी से पिस जाएगा |

step 5 – अब एक ट्रे को अच्छे से घी से ग्रीस करें जिसमें हम बर्फी जमाएंगे |

step 6 – गैस पर एक पैन रखें तथा उसमें देसी घी डालें |

step 7 – जब घी पिघल जाए तब इसमें पिसा हुआ नारियल डालें | यह पिसा हुआ नारियल लगभग 2 कप है | इसे स्लो मीडियम फ्लेम पर 3 से 4 मिनट तक लगातार चलाएं जिससे इसकी नमी खत्म हो जाए |

नोट – पैन में घी डालने से पैन पर पिसा हुआ नारियल चिपकेगा नहीं |

step 8 – अब इसमें दूध तथा चीनी डालें | दूध तथा चीनी को एक साथ डालने से चीनी आसानी से दूध के साथ पक जाएगी | अब इसे चलाते हुए पकाते रहें |

नोट – आप किसी भी बाउल या कटोरी को स्टैण्डर्ड साइज मानकर इन सभी सामग्रियों का माप कर सकते हैं |

step 9 – लगभग 5 मिनट बाद इसमें मिल्क पाउडर डालें यह बर्फी का स्वाद और भी बढ़ा देता है | अब इसे तब तक चलाते रहें जब तक यह पैन को छोड़ना शुरू ना कर दे |

नोट – आप चाहें तो मिल्क पाउडर के स्थान पर घर की फ्रेश मलाई (5 tsp)  का इस्तेमाल भी कर सकते हैं |

step 10 – जब यह  पैन को छोड़ने लगे तब गैस को बंद कर दें और मिक्स को ग्रीस की हुई ट्रे में डालकर एक जैसा कर लें |

 नोट – आप बर्फी की मोटाई अपनी इच्छानुसार रख सकते हैं |

step 11 – अब इसे थोड़े से कटे हुए बादाम तथा पिस्ता से गार्निश करें और ऊपर से हल्का सा दबाएं | दबाने से पिस्ता तथा बादाम बर्फी पर चिपक जाएंगे | अब इसे 2 घंटे के लिए छोड़ दें जिससे यह जम जाए |

step 12 – 2 घंटे बाद इसे मनचाहे आकार में काट लें | मैं इसे चौकोर आकार में रखना पसंद करती हूं | 

लीजिए स्वादिष्ट नारियल बर्फी रेसिपी बनकर तैयार है |

परोसना

अब जब भी आपका मीठा खाने का मन करे तब इस स्वादिष्ट बर्फी को बनाएं, खुद खाएं और सभी को खिलाएं | पर त्योहारों पर भगवान के प्रसाद के रूप में इसका विशेष महत्व है तो इसे जन्माष्टमी पर तो जरूर बनाइएगा |

FAQs

Q1. क्या इसमें सूखे नारियल (गोला) का इस्तेमाल कर सकते हैं?

Ans. जी हाँ, इसमें सूखे नारियल का इस्तेमाल तो कर सकते हैं लेकिन यदि इसे ताजे नारियल से बनाये तो यह बहुत ही टेस्टी बनती है |

Q2. क्या इसमें मिल्क पाउडर की जगह किसी और चीज का यूज़ कर सकते हैं? 

Ans. जी हाँ, आप मिल्क पाउडर की जगह इसमें खोया (मावा) डाल सकते हैं |

Q3. क्या इसमें इलाइची पाउडर डाल सकते हैं?

Ans. जी हाँ, आप इसमें इलाइची पाउडर अवश्य डाल सकते हैं |

स्पेशल टिप

  • नारियल की बर्फी बनाते समय इसमें आप फुल क्रीम दूध का ही इस्तेमाल करें इससे बर्फी अच्छी बनती हैं | 
  • नारियल मिक्सी में पीसते समय आप इसमें थोड़ा सा दूध डाल दें तो नारियल आसानी से पिस जायेगा |
  • नारियल की बर्फी में आप मिल्क पाउडर की जगह मावा या घर की फ्रेश मलाई भी डाल सकते हैं तब भी बर्फी स्वादिष्ट बनकर तैयार होगी | 

अंत में मैं आशा करती हूं कि आप सभी को hindirecipe.net (website) की नारियल की बर्फी रेसिपी पसंद आई होगी तो आप इसे Friends और Family के साथ जरूर Share करें |

Join Telegram Channel