भटूरा रेसिपी | Bhature Recipe In Hindi

छोले भटूरे खाना तो सभी को बहुत ही पसंद हैं लेकिन हम अक्सर घर पर छोले तो बना लेते हैं परतुं भटूरे बनाने के लिए सोचते हैं कि वह अच्छे बनकर तैयार होंगे कि नहीं, लेकिन मै आपको बहुत ही आसान तरीके से भटूरे बनाना बताऊंगी जिसमे ना तो आपका बहुत अधिक समय लगेगा ना ही हमे मार्किट से ईस्ट लाने की जरूरत पड़ेगी फिर भी भटूरे बहुत ही बढ़िया फूले-फूले बनकर तैयार होंगे | वैसे तो छोले भटूरे अधिकतर नार्थ इंडिया में नाश्ते में सर्व किये  जाते हैं और मार्किट में भी आपको काफी जगह सुबह नाश्ते के समय गरमा-गरम छोले भटूरे अवश्य मिलेंगे |

यह ऐसी डिश हैं इसे आप नाश्ते, लंच और डिनर में किसी भी समय बनाकर खा सकते हैं और इसके टेस्ट के तो क्या कहने मै भी अपने घर पर जब भी कोई गेस्ट आते हैं तो छोले भटूरे अवश्य बनाती हूँ और सभी को बहुत पसंद आते हैं तो आज मै आपको बहुत ही आसान तरीके से हर स्टेप को बताऊंगी जिससे आपके भटूरे बहुत बढ़िया बनकर तैयार होंगे तो आप इसे अवश्य बनाइये और मुझे विश्‍वास हैं कि यह रेसिपी आपको जरूर पसंद आयेगी तो आइये देख लेते हैं इसकी सामग्री | 

अगर आपको सभी रेसिपीज रीड करनी है तो आप यहाँ hindirecipe.net देखें |

सामग्री

  • मैदा – 1 कप (कप साइज – 250 मिली)
  • सूजी – 2 tsp
  • सफेद नमक – ¼ tsp
  • चीनी – ¼ tsp
  • बेकिंग पाउडर – ¼ tsp
  • बेकिंग सोडा – 2 चुटकी
  • दही – 3 tsp
  • तेल – 1 tsp

विधि

step 1 – एक बाउल लें और उसमें मैदा (1 कप) [कप साइज़ – 250 मिली] डालें।

step 2 – सूजी, सफेद नमक, चीनी, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा, दही डालें और तेल डालें।

step 3 – इसे अच्छे से मिलाएं।

step 4 – पानी की सहायता से इसका नरम आटा गूंथ कर तैयार कर लीजिये |

step 5 – आटा बनकर तैयार हैं |

step 6 – जब आटा तैयार हो जाए तो ढक्कन लगाकर एक घंटे के लिए रेस्ट पर छोड़ दें।

step 7 – एक घंटे बाद ढक्कन खोलिये और आटे को थोडा़ सा तेल लगाकर चिकना कर लीजिये |

step 8 – अब इसमें से कुछ छोटे-छोटे पेड़े (लोईया) बनाकर तैयार करें | इसका साइज आप अपने अनुसार छोटा बड़ा तैयार कर सकते हैं |

step 9 – गोल लोइयों को मैदा से लपेट कर, बेल कर भटूरा बना लीजिये |

step 10 – एक पैन में तेल गरम करें |

step 11 – भटूरे को दोनों तरफ से तल लें।

step 12 – स्वादिष्ट भटूरा बनकर तैयार है, इसे आप छोले और सलाद के साथ परोस सकते हैं |

परोसना

इस स्वादिष्ट भटूरे को छोले, धनियां चटनी और सलाद के साथ नाश्ते में परोसें |

स्पेशल टिप

  • भटूरे बनाने से पहले आटे को एक घंटे के लिए रेस्ट पर रख दे इससे भटूरे अच्छे बनकर तैयार होते हैं |
  • भटूरे का आटा बनाते समय थोड़ा सा दही और थोड़ा आयल अवश्य डाले इससे भटूरे क्रिस्पी बनते हैं |  

Q1. क्या भटूरे में बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा की जगह कुछ और डाला जा सकता हैं? 

Ans. जी हाँ, आप भटूरे में बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा की जगह ENO का इस्तेमाल कर सकते हैं | 

Q2. क्यों भटूरे का आटा बनाते समय उसमे थोड़ी चीनी डालना जरूरी हैं? 

Ans. जी नहीं, आप इसे बिना चीनी के भी बना सकते हैं लेकिन चीनी डालने से भटूरे पर हल्का सा गोल्डन कलर आ जाता हैं जिससे भटूरे में देखने के भी सुंदर लगते हैं | 

Q3. भटूरे और पूरी में क्या अंतर हैं?

Ans. भटूरा मैदा से बनाया जाता हैं और पूरी गेहूं के आटे से बनायी जाती हैं साथ ही भटूरे का साइज भी पूरी से थोड़ा बड़ा होता  हैं |

Q4. छोले भटूरे किस राज्य की फेमस डिश हैं? 

Ans. छोले भटूरे पंजाब में बहुत अधिक फेमस हैं और इसे अधिकतर नाश्ते में सर्व किया जाता हैं | 

अंत में मैं आशा करती हूं कि आप सभी को hindirecipe.net (website) की भटूरे रेसिपी पसंद आई होगी तो आप इसे Friends और Family के साथ जरूर Share करें |

Join Telegram Channel