बेसन लड्डू रेसिपी | Besan Laddu Recipe in Hindi

बेसन के लड्डू रेसिपी उतर भारत का बहुत ही प्रसिद्ध पकवान है | इन लड्डुओं को आप किसी भी शुभ अवसर बना सकते है और ये बनाने में बहुत ही आसान है | आप इसे अपने मनचाहे आकार में बना सकते हैं और यह इतने नरम होते है कि इसे बच्चे और बड़े सभी आसानी से खा सकते है | इन बेसन के लड्डुओं को जब भी आपका मीठा खाने का मन करें तो आप इन्हे झटपट से बना सकते है | चलिए फिर आज बेसन के लड्डू बनाना शुरू करते है सबसे पहले जान लेते है इसकी मुख्य सामग्री |

अगर आपको सभी रेसिपीज रीड करनी है तो आप यहाँ hindirecipe.net देखें |

सामग्री

  • घी – ¾ बाउल
  • बेसन – 2 बाउल
  • सूजी – ¼ बाउल
  • बादाम – स्वादानुसार
  • काजू – स्वादानुसार
  • इलाइची पाउडर – ½ tsp या स्वादानुसार
  • बूरा शुगर – 1.5 बाउल

विधि

step 1 – एक पैन लें और इसमें घी डालें। अब इसमें बेसन और सूजी डालें |

step 2 – बेसन, सूजी डालकर अच्छी तरह मिला लें। इन्हे धीमी आंच पर ही पकाएं।

step 3 – इसे चलाते हुए पकाते रहें, नहीं तो मिश्रण जल जाएगा | इसे गोल्डन ब्राउन होने तक पकाएं।

step 4 – कुछ देर बाद मिश्रण का रंग बदलने लगेगा। इस समय पर इसमें  बादाम और काजू डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक चलाते रहें |

step 5 – जब यह मिश्रण गोल्डन ब्राउन हो जाएगा तब इसकी महक बहुत अच्छी आने लगेगी और मिश्रण घी छोड़ने लगेगा तब आप गैस बंद कर दें |

step 6 – मिश्रण को एक प्लेट में निकाल लें और कुछ देर के लिए ठंडा होने के लिए रख दें।

step 7 – जब मिश्रण थोड़ा ठंडा हो जाए तो इसमें इलायची पाउडर, बूरा शुगर (यदि आपके पास बूरा शुगर नहीं है तो आप चीनी पीसकर भी डाल सकते हैं) डालें।

step 8 – इसे अच्छी तरह मिला लें और इसके गोल गोले बना लें।

step 9 – बेसन के लड्डू बनकर तैयार हैं | कभी मीठा खाने का मन हो तो; इन लड्डुओं को जरूर बनाएं और इसके स्वाद का आनंद लें।

परोसना

इसे मिठाई के रूप में परोसें या आप इसे प्रसाद के रूप में भी बना सकते हैं।

स्पेशल टिप

अगर लड्डू गोल शेप आने में दिक्कत कर रहे हैं तो आप इस मिश्रण में थोडा़ सा गरम घी डाल कर अच्छी तरह मिला लीजिये | अब आप आसानी से लड्डू बना पाएँगे |

FAQs

Q1. क्या बेसन के लड्डू रिफाइंड ऑयल में बनाये जा सकते है?

Ans. जी नहीं, लड्डू हमेशा देसी घी या डालडा घी में बनाये जाते है | लेकिन लड्डू का  बढ़िया स्वाद देसी घी में ही आता है |

Q2. क्या बेसन के लड्डू में बूरा शुगर की जगह  कुछ और भी डाला जा सकता है?

Ans. आप बेसन के लड्डू में बूरे शुगर की जगह पीसी चीनी का प्रयोग कर सकते है |

Q3. क्या बेसन के लड्डुओं में मोटे बेसन का प्रयोग किया जा सकता है?

Ans. जी हाँ, लड्डुओं में मोटे बेसन प्रयोग किया जा सकता है इससे भी लड्डू अच्छे बनकर तैयार होते है |