आम पन्ना रेसिपी | Aam Panna Recipe in Hindi

गर्मियों के मौसम में ठंडी ठंडी ड्रिंक्स पीने का अपना ही मजा है और अगर वह बनी हो आम से तो क्या कहने !!

अब आम से बनने वाली ड्रिंक का नाम सुनते ही सबसे पहले ज़हन में आता है एक स्वादिष्ट ठंडा ठंडा मैंगो शेक पर आज हम यहां मैंगो शेक नहीं बल्कि बनाएंगे स्वादिष्ट “आम का पन्ना” | आप में से काफी लोग आम पन्ना के बारे में जरूर जानते होंगे परंतु कुछ लोग ऐसे भी होंगे, जिन्होंने इस ड्रिंक का कभी नाम भी नहीं सुना होगा |

 तो चलिए सबसे पहले जानते हैं आम का पन्ना के बारे में; यह किसी भी आम मैंगो ड्रिंक की तरह नहीं है जो कि पके हुए आम से बनती हो, बल्कि यह बनती है कच्चे आम से | यह कच्चे आम, पुदीना तथा कुछ मसालों का एक श्रेष्ठ मिश्रण है | यह ड्रिंक गर्मियों में हमारे लिए बहुत लाभकारी होने के साथ साथ बहुत स्वादिष्ट भी होती है |

आम पन्ना कच्चे आम और कुछ मसालों डालकर बनाया जाता हैं जो गर्मी के मौसम में बहुत अधिक फायदेमंद हैं | इसे यदि एक बार आप इसे बनाकर फ्रिज में रख ले तो एक महीने तक इस्तेमाल कर सकते हैं | इसे दो तरीके से बनाया जाता हैं, एक कच्चे आम को उबालकर और दूसरे तरीके में आम के पीसीज कट करके | इसका टेस्ट भी बहुत लाजबाव आता है | मैंने यहाँ आपके लिए इस आम पन्ने को बनाने का तरीक स्टेप बी स्टेप बताया है जो की बहुत आसान है, जिससे आम पन्ना बहुत ही बढ़िया बनेगा |  

अब और देरी ना करते हुए चलिए जानते हैं इसकी रेसिपी को पर उससे पहले जान लेते हैं आम का पन्ना बनाने की सामग्री |

अगर आपको सभी रेसिपीज रीड करनी है तो आप यहाँ hindirecipe.net देखें |

सामग्री

  • कच्चे आम (कैरी) –  approx 500 gm
  • चीनी – 1 bowl (approx 300 gm)
  • गुड़ – ½ bowl (approx 200 gm)
  • पुदीना की पत्तियां – 1 bowl
  • सफेद नमक – ½ tsp या स्वादानुसार
  • काला नमक – 1 tsp या स्वादानुसार
  • काली मिर्च पाउडर – 1 tsp या स्वादानुसार
  • भुना पिसा जीरा – ¾ tsp या स्वादानुसार
  • नींबू  – ½

विधि

step 1 – कच्चे आम को अच्छे से धो कर, छील लें तथा सारा गूदा निकाल लें |

step 2 – अब पैन को गैस पर रखें तथा उसमें एक गिलास पानी और कच्चे आम का गूदा डालें | अब इसे ढककर 5 मिनट तक मीडियम फ्लेम पर पकाएं |

step 3 – 5 मिनट बाद आप देखेंगे कि आम का गूदा नरम हो गया हैं | अब इसे ठंडा होने के लिए छोड़ दें |

step 4 – अब पन्ने के लिए एक तार की चाशनी बनाएंगे | इसमें पानी (1 बाउल), चीनी तथा गुड़ डालें | अब इस मिक्स को थोड़ा गाढ़ा होने तक मीडियम फ्लेम पर पकाएं और उसके बाद गैस को बंद कर दें |

नोट – आप चाहे तो सिर्फ चीनी का ही प्रयोग करके भी यह चाशनी बना सकते हैं परंतु गुड़ और चीनी दोनों का इस्तेमाल करने से आम पन्ने का स्वाद काफी बढ़ जाता है |

step 5 – जब आम का गूदा (pulp) ठंडा हो जाए तब इसे मिक्सर में पीसकर इसका पेस्ट बना लें |

step 6 – अब एक अलग मिक्सर जार में पुदीना की फ्रेश पत्तियां, सफेद नमक, काला नमक, काली मिर्च तथा भुना पिसा जीरा डालकर इन सभी को पीस लें |

step 7 – अब आम के गूदे के पेस्ट तथा पुदीने के मिक्स को चाशनी में डाल कर अच्छे से मिक्स करें और मीडियम फ्लेम पर 2 मिनट तक पकाएं |  इसके बाद गैस को बंद कर दें |

step 8 – अब इस मिक्स में आधा नीबू का रस डालें और अच्छे से मिक्स करें |

नोट – चाशनी में थोड़ा सा नींबू का रस डालने पर चाशनी जमेगी नहीं |

step 9 – अब इस मिक्स को छलनी से छान लें | आम पन्ना कंसंट्रेट बनकर तैयार है |

परोसना

एक गिलास में 6 से 7 tsp  आम पन्ना कंसंट्रेट डालें | फिर थोड़ा सा ठंडा पानी डाल कर अच्छे से मिक्स करें और थोड़े से बर्फ के टुकड़े डाल कर सर्व करें |

आम पन्ना कंसंट्रेट के ठंडा होने के बाद इसे किसी भी कांच के जार या बोतल में भरकर फ्रिज में रखें | यह लगभग 1 महीने तक खराब नहीं होगा |

FAQs

Q1. क्या आम पन्ना केवल गुड़ का ही बनाया जा सकता हैं?

Ans. जी हाँ, इसमें सिर्फ गुड़ का ही इस्तेमाल किया जा सकता हैं |

Q2. क्या आम पन्ना बिना पुदीने के भी बनाया जा सकता हैं? 

Ans. नहीं, पुदीना डालना बहुत जरूरी हैं ये गर्मी में बहुत अधिक फायदेमंद होता हैं, साथ ही यह लू भी नहीं लगने देता | यदि गर्मी के मौसम में रोजाना आम पन्ने का सेवन करे तो यह हमारे शरीर को ठंडक तो देगा ही साथ ही हमारे खाने के टेस्ट को भी बढ़ायेगा | 

स्पेशल टिप

  • आम पन्ने को हमारी रेसिपी द्वारा बनाकर उसे ठंडा होने के बाद किसी भी काँच की बोतल में भरकर फ्रिज में रख दें तो आप इसका प्रयोग एक महीने तक कर सकते हैं | 
  • आम पन्ने को वैसे तो अकेले गुड़ या अकेली चीनी डालकर भी बनाया जा सकता हैं लेकिन यदि आप इसमें थोड़ा गुड़ और थोड़ी चीनी यानि की दोनों चीजों को ही डालें तो इससे आम पन्ने का टेस्ट बहुत बढ़िया आयेगा |

अंत में मैं आशा करती हूं कि आप सभी को hindirecipe.net (website) की आम पन्ना रेसिपी पसंद आई होगी तो आप इसे Friends और Family के साथ जरूर Share करें |

Join Telegram Channel